Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपर्यावरण मित्रों और व्यापारियों के बीच पहुंचे गणेश जोशी:  मिठाई व उपहार...

पर्यावरण मित्रों और व्यापारियों के बीच पहुंचे गणेश जोशी:  मिठाई व उपहार बांटकर मनाई दीपावली

स्वच्छता के सिपाहियों का सम्मान, गणेश जोशी ने पर्यावरण मित्रों को भेंट किए दीपावली के उपहार

गणेश जोशी ने पर्यावरण मित्रों और व्यापारियों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

पर्यावरण मित्रों के योगदान को सराहा, गणेश जोशी ने मिठाई बांटकर दी दीपावली की बधाई

देहरादून, 07 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पर्यावरण मित्रों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण मित्रों को मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण मित्र स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके समर्पण, मेहनत और सेवा भाव से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अहम योगदान मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज में पर्यावरण मित्रों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कालिदास मार्ग बाजार के व्यापारियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मिष्ठान वितरण कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, दायित्वधारी बबीता सहोत्रा, भावना चौधरी, चुन्नी लाल आदि उपस्थित रहे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News