Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपटाखों के धुएं से होने वाले प्रदूषण पर नुक्कड़ नाटक से किया...

पटाखों के धुएं से होने वाले प्रदूषण पर नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक: पलटन बाजार में चला अभियान

स्वच्छ दीपावली का संदेश: नुक्कड़ नाटक के जरिए पटाखों के दुष्प्रभाव बताए

पटाखों का धुआं बिगाड़ रहा हवा की सेहत, नगर निगम ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण के प्रति नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक

देहरादून। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को देहरादून के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र पलटन बाजार के विभिन्न स्थलों पर विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन एवं व्यापारियों को दीपावली एवं त्योहारी सीजन में पटाखों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले वायु प्रदूषण तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया गया कि पटाखों से निकलने वाला धुआं एवं सूक्ष्म कण (PM2.5 एवं PM10) वायु गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं सांस संबंधी समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।
अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे पटाखों का सीमित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करें, पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं तथा वायु प्रदूषण को कम करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
नगर निगम देहरादून द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वायु के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News