राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को समर्पित रहा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर एक सशक्त भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरकार पटेल के कार्यों का प्रत्येक भारतवासी सदैव याद रखेगा
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, मेयर श्री सौरभ थपलियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

