Homeराज्य समाचारउत्तराखंड585 एलटी चयनित अभ्यर्थियों के समर्थन में धस्माना का अल्टीमेटम: सात दिन...

585 एलटी चयनित अभ्यर्थियों के समर्थन में धस्माना का अल्टीमेटम: सात दिन में नियुक्ति नहीं तो शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी

नियुक्ति पत्र के इंतजार में जल रही युवाओं की उम्मीदें, घंटाघर पर धस्माना ने सरकार को चेताया

परेड ग्राउंड से घंटाघर तक 585 चयनित एलटी अभ्यर्थियों के कैंडल मार्च के समापन पर घंटाघर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सूर्यकांत धस्माना ने कहा  कि आज शाम अभ्यर्थियों ने जो कैंडल जलाकर परेड ग्राउंड से घंटाघर तक का सफर तय किया है, ये सिर्फ मार्च नहीं है, ये इस निकम्मी सरकार की आंखों में डाली गई रोशनी है।

श्री धस्माना ने कहा कि उन्हें पीड़ा है कि आज जिन हाथों में चॉक-डस्टर होना चाहिए था, उन हाथों में युवा मोमबत्ती पकड़ने को मजबूर हैं। 27 अगस्त 2026 को 585 लोग चयनित हुए, मेडिकल और वेरिफिकेशन हो गया, 2 महीने 3 दिन बीत गए पर आज तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला।

श्री धस्माना ने कहा कि सरकार एक तरफ कहती है सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, 2000 से ज्यादा पद खाली हैं, और दूसरी तरफ जो 585 शिक्षक तैयार बैठे हैं उनको घर बैठा कर मानसिक प्रताड़ना दे रही है। ये 585 परिवारों का सवाल है, कई साथी 2 साल से देहरादून में किराए पर रहकर तैयारी कर रहे हैं, उनका किराया कौन देगा, सरकार जवाब दे।

श्री धस्माना ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है, शिक्षा मंत्री से बात की है, सिर्फ आश्वासन और तारीख पर तारीख मिल रही है, अब आश्वासन नहीं चलेगा।

श्री धस्माना ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक घंटाघर से ऐलान करते हैं, अगर 7 दिन के अंदर नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए तो शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी की जाएगी, मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो वे खुद अभ्यर्थियों के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे।

श्री धस्माना ने कहा कि डरो मत, अंधेरा छंटेगा, आपकी कैंडल ही आपका भविष्य रोशन करेगी, कांग्रेस पार्टी आपके हर कदम पर साथ है।

*सूर्यकांत धस्माना*
*वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News