Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबड़ी खबर; “अंकिता भंडारी प्रकरण की चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर...

बड़ी खबर; “अंकिता भंडारी प्रकरण की चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर हुई गिरफ्तार

 

पूर्व विधायक की पुत्री की शिकायत पर पांच करोड़ मांगने और धमकी देने के आरोप में कार्रवाई

हरिद्वार। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी से मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की गई।
मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से उनके और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिकायत में व्हाट्सएप कॉल के जरिए रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।पुलिस ने 24 अक्टूबर की रात शिकायत मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित टीम ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर में दबिश देकर गिरफ्तारी की। पुलिस ने कथित घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में लगाए गए आरोपों पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News