Homeराज्य समाचारउत्तराखंडऊधमसिंह नगर में छह छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी के आरोप में...

ऊधमसिंह नगर में छह छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी के आरोप में दो गिरफ्तार: तेजाब फेंकने और जान से मारने की दी धमकी

छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर अश्लील टिप्पणी और धमकी देने के आरोप

छह छात्राओं को निशाना बनाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

नेपाल सीमा की ओर फरार हो रहा मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर तत्काल गठित की गईं थाना दिनेशपुर पुलिस की 03 टीमें, त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

06 छात्राओं की निजी जानकारी, मोबाइल नंबर एवं फोटोग्राफ साझा कर निशाना बनाने का आरोप, अश्लील टिप्पणियों, छेड़छाड़ एवं गंभीर धमकियों का मामला।*

23 अक्टूबर को थाना दिनेशपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी, गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी पन्तनगर के पर्यवेक्षण में थाना दिनेशपुर पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया। मामले में अभियोग पंजीकृत कर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गई।

 

*छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर बनाया निशाना*
➡️ पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थान एवं पीड़ित छात्राओं से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि आरोपी मो0 बिलाल, जो संबंधित शिक्षण संस्थान का विद्यार्थी है, ने संस्थान में अध्ययनरत 06 छात्राओं की निजी जानकारी, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं फोटोग्राफ आदि शामिल थे, अपने साथी अनस के साथ साझा की।

➡️ जांच में आरोपियों पर छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करने, छेड़छाड़, गाली-गलौच तथा गला काटने एवं तेजाब फेंकने जैसी गंभीर धमकियां देने के आरोप सामने आए। शिकायत किए जाने पर भी छात्राओं को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात प्रकाश में आई है।

 

*नेपाल भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी, पुलिस ने बनबसा से दबोचा*

प्रकरण में मुख्य आरोपी अनस के विरुद्ध शिकायत की जानकारी मिलने के बाद उसके फरार होने का प्रयास किए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नेपाल सीमा के निकट बनबसा क्षेत्र से आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दूसरे आरोपी मो0 बिलाल को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर एवं गाजियाबाद जनपद के निवासी बताए गए हैं।

*मोबाइल फोन बरामद, डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी*
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों, छात्राओं की निजी जानकारी के आदान-प्रदान तथा आरोपियों के संपर्क सूत्रों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पूर्व गतिविधियों एवं अन्य संभावित संलिप्तताओं के संबंध में भी गहन छानबीन की जा रही है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि छात्राओं की निजी जानकारी किस प्रकार एकत्र की गई, उसका किस उद्देश्य से उपयोग किया गया तथा क्या इस प्रकरण में अन्य व्यक्ति भी संलिप्त हैं।

*छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता*
ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना कर रही है। छात्राओं की सुरक्षा, उनकी निजता एवं सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

*किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि, छेड़छाड़, धमकी अथवा उत्पीड़न की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।*

*गिरफ्तार अभियुक्त*
अनस पुत्र मोहम्मद मोबिन निवासी गली नंबर 08 थाना बिसरक उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष
मो0 बिलाल पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी ग्राम खेमपुर जिला अजीमनगर उत्तर प्रदेश
उम्र 20 वर्ष

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News