Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदेहरादून फायरिंग केस: मुख्य आरोपी से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, दो...

देहरादून फायरिंग केस: मुख्य आरोपी से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, दो साथी पहले ही गिरफ्तार

पटेलनगर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी गुरमीत की निशानदेही पर तमंचा बरामद

कॉलेज की रंजिश में चली थीं गोलियां, मुख्य आरोपी गुरमीत की निशानदेही पर मिला तमंचा

*पूर्व में कॉलेज में हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था फायरिंग की घटना को अजांम*

*घटना में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से हो गया था घायल*

*घटना में अभियुक्त के 02 साथियों को पूर्व में पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ किया गया था गिरफ्तार*

*घटना के बाद पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त द्वारा मा0 न्यायालय में किया था सरेण्डर*

दिनांक – 20-08-2026 को पटेलनगर क्षेत्र में स्विफ्ट कार में सवार युवकों द्वारा फायरिंग किये जाने की हुई घटना तथा उक्त घटना में 01 युवक के घायल होने के संबंध में कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सँ0- 544/26, धारा- 109/3(5)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया गया था।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए चंद घंटों के अंदर घटना में शामिल 01 अभियुक्त रोहित को घटना में प्रयुक्त कार के साथ नया गांव बैरियर से तथा दिनांक 24-09-2026 को घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त नमन पुत्र अमन को शामली उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया था तथा घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त गुरमीत की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा उनके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशे दी जा रही थी, पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही दबिशों व किए जा रहे प्रयासों से घबराकर अभियुक्त गुरमीत द्वारा दिनांक 03-10-2026 को मा0 न्यायालय के समक्ष सरेण्डर कर दिया गया था।

अभियुक्त से घटना के सम्बंध में आवश्यक पूछताछ व घटना में प्रयुक्त अस्लाह की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा अभियुक्त का मा0 न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमाड प्राप्त किया गया तथा रिमाण्ड के दौरान अभियुक्त से पूछताछ व उसकी निशानदेही पर नया गांव के जंगलो से अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये 32 बोर के तमंचे व 01 जिंदा कारतूस को बरामद किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसका उक्त युवकों के साथ पूर्व से ही विवाद चल रहा था तथा उक्त विवाद के चलते उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आई0टी0एस0 कॉलेज वाली रोड पर आदित्य, सुजल व उसके साथियों पर फायरिंग की थी। उक्त फायरिंग में किसी को कोई चोट नही आई। मौके पर लोगो के इकट्ठा होने पर वे सभी स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गये थे, परन्तु आदित्य व उसके साथियों द्वारा मोटरसाइकिल से उनका पीछा करने पर शिमला बाईपास रोड सैंट ज्यूडस चैक के पास उसके द्वारा दोबारा उन पर फायर किया गया, जिसमें आदित्य के एक साथी साहिल को गोली लगने से वह घायल हो गया और वे सभी मौके से फरार हो गये। घटना के बाद पुलिस से बचने के लिये वह सहारनपुर व अन्य स्थानों पर चला गया था, परन्तु पुलिस द्वारा उसके 02 साथियों को गिरफ्तार करने तथा उसकी तलाश हेतु लगातार उसके घर व अन्य रिश्तेदारों के यहां दबिशे देने के कारण घबराकर उसके द्वारा अपने वकील के माध्यम से मा0 न्यायालय के समक्ष आत्मसम्र्पण कर दिया था।

*नाम/पता अभियुक्त -*

1- गुरमीत पुत्र राजकुमार निवासी जघेडा, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 23 वर्ष

*बरामदगी :-*

1- 32 बोर का तमंचा – 01
2- 01 जिंदा कारतूस

*आपराधिक इतिहास -*

1- मु०अ०सं०- 544/26 धारा 109(1)/3(5)/352 बीएनएस
2- मु०अ०सं०- 606/25 धारा 115(2)/117(2 ))/351(2)/ 352 बीएनएस
3- मु०अ०सं०- 545 /26 धारा 125/ 191( 2 )/3(5) /352 BNS

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News