Homeराज्य समाचारउत्तराखंडअडानी प्रेजेंट्स 'अमेजिंग इंडिया अवार्ड’ से सम्मानित हुईं हेमा नेगी करासी

अडानी प्रेजेंट्स ‘अमेजिंग इंडिया अवार्ड’ से सम्मानित हुईं हेमा नेगी करासी

लोक जागर सम्राज्ञी हेमा नेगी करासी को मिला ‘अमेजिंग इंडिया अवार्ड’:  उत्तराखंड की लोक संस्कृति का बढ़ा गौरव

लोकगीतों से विश्व पटल पर बनाई पहचान: हेमा नेगी करासी ‘अमेजिंग इंडिया अवार्ड’ से सम्मानित

 

प्रसिद्ध लोक जागर सम्राज्ञी हेमा नेगी करासी को मिला प्रतिष्ठित ‘अडानी प्रेजेंट्स अमेजिंग इंडिया अवार्ड’,,, उत्तराखंड संस्कृति का बढ़ा मान,,।

उत्तराखंड— उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी को प्रतिष्ठित ‘अडानी प्रेजेंट्स अमेजिंग इंडिया अवार्ड’ (Adani Presents Amazing India Award) से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार उनकी कला साधना और लोक कला के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे समर्पण का एक और बड़ा प्रमाण है।

हेमा नेगी करासी ने अपनी मधुर आवाज और लोकगीतों के माध्यम से न केवल देश-विदेश में उत्तराखंड की संस्कृति का परचम लहराया है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए भी निरंतर कार्य किया है।

इससे पहले भी आपको आपकी कलात्मक सेवाओं के लिए ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ एवं ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’
जैसे प्रतिष्ठित सम्मान के नामिंत किया जा चुके हैं।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हेमा नेगी करासी ने कहा, “यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि मेरी देवभूमि उत्तराखंड की पूरी लोक संस्कृति, हमारे पारंपरिक वाद्यों और उन सभी कलाकारों का सम्मान है जो हमारी लोक विरासत को सहेजने में दिन-रात जुटे हैं।”
आपको बता दें कि हेमा नेगी करासी संगीत और कला के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के साथ-साथ ‘HNK संस्कृितक सेवा ट्रस्ट’ के माध्यम से नई पीढ़ी को पारंपरिक वाद्ययंत्रों का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दे रही हैं, ताकि हमारी लोक विरासत हमेशा जीवंत बनी रहे।

इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के मिलने से उत्तराखंड के कला जगत में हर्ष की लहर है और उनके प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News