
देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में “जनसंवाद से जनसमर्थन” अभियान के तहत उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने आज श्री देव सुमन नगर में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर विभिन्न जनसमस्याओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से संवाद किया।


श्री देव सुमन नगर में क्षेत्रीय पार्षद संगीता गुप्ता एवं अनुराग गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवीन जोशी ने बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, यातायात एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
नवीन जोशी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही किसी भी क्षेत्र के विकास की वास्तविक दिशा तय करता है। इसी उद्देश्य के साथ कैंट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर समझने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच जाकर संवाद का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले और क्षेत्र में पहुंचकर आम नागरिकों से उनकी अपेक्षाओं और क्षेत्र के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी।
नवीन जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा के विकास के लिए जनता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “जनसंवाद से जनसमर्थन” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के साथ निरंतर संपर्क और संवाद का माध्यम है। आने वाले दिनों में कैंट विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर संगीता गुप्ता, अनुराग गुप्ता, गौरीका जोशी, ट्विंकल अरोड़ा, प्रमोद गुप्ता, राजीव आनंद, वरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवीन जोशी
प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड काँग्रेस
