Homeराज्य समाचारउत्तराखंडराज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय में...

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय में भव्य स्वागत

 

खेल ही बच्चों को नशे और मोबाइल की लत से दूर रखने का सशक्त माध्यम : प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह गुलेरिया

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, देहरादून में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में जनपद देहरादून का प्रतिनिधित्व कर ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

दिनांक 17-से-19 सितंबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में जनपद देहरादून का प्रतिनिधित्व कर ट्रॉफी जीतने के पश्चात विद्यालय पहुंचे हॉकी खिलाड़ी अनुराग, वासू, बबलू, कृष्णा, आदर्श, चिराग और हैप्पी का विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह गुलेरिया जी ने सभी हॉकी खिलाड़ियों एवं उनके मार्गदर्शक श्री पंकज सती (सहायक अध्यापक शारीरिक शिक्षा) को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, वर्तमान समय में केवल खेल ही बच्चों को नशे से दूर रखने एवं मोबाइल पर अनावश्यक समय बर्बाद करने से बचा सकता है, श्री गुलेरिया जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास भी होता है।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री पंकज सती द्वारा अवगत कराया गया कि देहरादून में आयोजित उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगे राष्ट्रीय स्तर के लिए होता है तथा चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
श्री पंकज सती द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि पीएम श्री रा०इ०का० आई०डी०पी०एल० से प्रत्येक वर्ष हॉकी खेल में राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ी प्रतिभाग करते आ रहे हैं।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News