
1100 से अधिक सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, तीसरे आरोपी की तलाश जारी
समाचार
नरेंद्रनगर। गत 4 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन नरेंद्रनगर स्थित दीवान लॉज क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की इस वारदात में करीब 15 से 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी किए गए थे। पुलिस ने चोरी के अधिकांश जेवरात बरामद कर लिए हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
विगत 4 फरवरी जन्माष्टमी के दिन यहां नरेंद्र नगर के दीवान लॉज में राजपाल सिंह के घर पर चोरों ने मकान के चैनल गेट का ताला तोड़ने के बाद , अंदर लॉकर को तोड़ते हुए, अलमारी में रखे जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया,
पीड़ित परिवार ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन वे मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे,
इस बीच 11:00 से 12:00 के बीच चोरों ने 15 से 20 लाख तक के गहनों को कब्जे में लेकर फरार हो गए, मगर पास पड़ोस में रह रहे किसी को भी चोरों के मौजूद होने की भनक तक नहीं लगी,
गेट खुला था तो बंदर मकान के अंदर जा घुसे, जिस पर पड़ोसियों ने मालिकों को खबर दी,
पीड़ित परिवार घर पहुंचते ही हक्का-बक्का रह गया, उन्होंने तत्काल पुलिस को रिपोर्ट लिखवाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, के निर्देश पर पुलिस की टीमें गठित की गई,
पुलिस ने चोर बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया,
लगभग 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए,
पुलिस के मुताबिक चोरों द्वारा प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल ऋषिकेश के नटराज चौक के पास खड़ी की गई, और फरार हो गए, इसी मोटरसाइकिल को लेने चोर 20 सितंबर को ऋषिकेश के नटराज चौक आकर खड़ी मोटरसाइकिल लेने पहुंचे,
पुलिस ने सूचना पर शाहनवाज तथा जाहिद उर्फ अतीक को ठीक 8:00 के लगभग, अभियुक्त गणों को चोरी के माल के शुदा धर दबोचा, तीसरा अभियुक्त रफीक फरार बताया जा रहा है, पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, पुलिस ने 2 चोरों को कई धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।
चोरी किए गए माल में
1-गले का हर पीली धातु का
2-एक जोड़ी कान के सुई धागा पीली धातु,
3-एक मांग टीका पीली धातु,
4-एक अंगूठी महिला की पीली धातु,
5-नाक की नथ पीली धातु,
6-तीन मंगलसूत्र पीली धातु,
7-एक जोड़ी कान के झुमके पीली धातु,
8-एक जोड़ी कान के कुंडल पीली धातु
इसके अलावा पुलिस ने सोनल हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई,1 मोटरसाइकिल, घटना के समय प्रयुक्त की गई लाल रंग की टोपी व काली रंग की शर्ट, बरामद की है, चोरी का कुछ सामान फरार बदमाश के पास बताया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस की प्रशंसा की है और इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी तथा थाना अध्यक्ष देवराज शर्मा व एस आई शांति प्रसाद डिमरी सहित पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है, और निश्चित ही इस तरह के कार्रवाई से चोर और बदमाशों के हौसले पस्त होंगे।
1-बाईट :-रुक्मणी धमांदा, परिवार की पीड़ित महिला,
2-बाईट:-आभा पंवार, संबंधित वार्ड की सभासद,
3-बाईट:-सुनीता गुसाईं, पड़ोसन
