
युवा प्रोग्रामर्स ने दिखाया हुनर, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में सजा तकनीकी नवाचार का मंच
प्रोग्रामर्स डे पर छात्रों ने पेश किए अभिनव प्रोजेक्ट, तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन
वेब क्राफ्टर्स, बाइट 3.0 और प्रोजेक्ट एक्सपो में छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में प्रोग्रामर्स डे 2026 का भव्य आयोजन- कोडिंग, नवाचार और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन
*देहरादून, 19 सितंबर 2026:* उत्तरांचल स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज (यूएससीएस), उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा प्रोग्रामर्स डे 2026 का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर बाइट 3.०, प्रोजेक्ट एक्सपो और वेब क्राफ्टर्स 3.0 इवेंट के अंतर्गत विभिन्न अंतर-विश्वविद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उत्तरांचल विश्वविद्यालय, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, तुलाज़ विश्वविद्यालय, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में श्री जितेंद्र जोशी, प्रेसिडेंट- उत्तरांचल विश्वविद्यालय, सुश्री अंकिता जोशी, वाइस प्रेसिडेंट- उत्तरांचल विश्वविद्यालय प्रो. (डॉ.) सोनल शर्मा, डायरेक्टर, यूएससीएस तथा प्रो. (डॉ.) समीर देव शर्मा, डायरेक्टर, यूएससीएस की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को उभरती हुई तकनीकों के क्षेत्र में नई संभावनाओं की खोज करने, नवीन विचारों को साझा करने तथा अपनी तकनीकी दक्षताओं को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, नवाचार एवं तकनीकी कौशल को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।
बाइट 3.० और प्रोजेक्ट एक्सपो का आयोजन डॉ. स्वाति सिंह, रश्मि कुकसाल, मनीष नेगी और सोमी बिष्ट द्वारा किया गया, जबकि वेब क्राफ्टर्स 3.0 का आयोजन दिव्या रावत, उपासना राणा, डॉ. ऋषि मिश्रा और विशाल पांडेय द्वारा किया गया।
वेब क्राफ्टर्स 3.0 में शेखर ममगाईं और मेहक परवीन ने प्रथम स्थान, प्रदीप चंद और शिवांक भट्ट ने द्वितीय स्थान तथा देव गुसाईं और सुमित भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाइट 3.० में लक्ष्मणा पोट्टा विजेता रहे, जबकि आयुष बिष्ट और आकांक्षा ने प्रथम उपविजेता तथा पीयूष मेहरवाल और प्रज्वल सिंह बसेरा ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रोजेक्ट एक्सपो में मनविंदर सिंह उदय और मोहम्मद फैज़ान मंसूरी विजेता रहे। सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं का निर्णयन डॉ. परमिंदर सिंह, डिंपल चौधरी और डॉ. अमरजीत रावत द्वारा किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी तकनीकी दक्षता, नवाचार, रचनात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण कौशल के आधार पर किया।
कार्यक्रम का सफल समन्वय मनीषा सैनी, मनीषा खंडूजा एवं समर्पित विद्यार्थी स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। उनके सामूहिक प्रयासों से प्रोग्रामर्स डे 2026 एक सफल, ज्ञानवर्धक एवं यादगार आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ।
With Warm Regards
Anil Kumar Saxena
PS to President, Deputy Registrar (Admin.)
Uttaranchal University, Dehradun
