Homeराज्य समाचारउत्तराखंडडेंगू-मलेरिया पर नगर निगम सख्त: लापरवाही पर अधिकारियों से जवाब- तलब 

डेंगू-मलेरिया पर नगर निगम सख्त: लापरवाही पर अधिकारियों से जवाब- तलब 

 

 

फॉगिंग व एंटी-लार्वा अभियान तेज करने के निर्देश, कई सुपरवाइजरों के किए गए तबादले मलेरिया रोकथाम तथा कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम का सख्त रुख

 

देहरादून। नगर निगम देहरादून में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अनुभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा डेंगू व मलेरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु जारी प्रयासों की समीक्षा करना और अग्रिम रणनीति तय करना रहा।
बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि मानसून काल में विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के कारण डेंगू लार्वा व मच्छरों के पनपने की प्रबल संभावना बनी रहती है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए नगर आयुक्त ने समस्त सफाई नायकों और स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे शहर के सभी जलभराव वाले एवं डेंगू से प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर नियमित रूप से फॉगिंग तथा एंटी-लार्वा स्प्रे का छिड़काव सुनिश्चित करें।
नगर आयुक्त ने बीमारी की रोकथाम में जनसहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए निर्देश दिए कि वार्ड स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूहों और आशा वर्करों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। यह टीम घर-घर जाकर नागरिकों को डेंगू के लक्षणों व बचाव के उपायों की जानकारी देगी।
स्वच्छता समीक्षा के दौरान वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारू न पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया। कार्य में लापरवाही बरतने पर एक मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, वहीं कई वार्डों में तैनात सुपरवाइजरों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान तथा डेंगू नियंत्रण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर निगम की आम जनता से अपील
नगर निगम प्रशासन ने देहरादून की समस्त जनता से अपील की है कि वे डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। नागरिक अपने घरों के भीतर एवं आसपास, छतों, कूलरों, गमलों, कबाड़ तथा पुराने टायरों में पानी एकत्र न होने दें। सप्ताह में एक दिन ‘ड्राय डे’ के रूप में मनाते हुए कूलरों व पानी की टंकियों की सफाई करें। जलजमाव की स्थिति में तत्काल एंटी-लार्वा उपाय करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखकर नगर निगम के इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News