
‘स्मैश वर्स 2026’ में खेल प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन, बैडमिंटन व टेबल टेनिस के चैंपियन हुए सम्मानित
‘स्मैश वर्स 2026’ में मन्नू, गौरव, श्रेया और राघव बने स्टार खिलाड़ी
दो दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का सफल समापन
बैडमिंटन में मन्नू एवं गौरव कांडपाल जबकि टेबल टेनिस में श्रेया एवं राघव बने चैम्पियन
देहरादून 14 सितम्बर। उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा दो दिवसीय श्स्मैश वर्स 2026श् अंतर.विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। दो दिन चले इस खेल आयोजन में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस जैसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में खेल भावनाए सामूहिक प्रयासए अनुशासनए शारीरिक सुदृढ़ता तथा खेलों में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। श्स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता हैश् की भावना पर आधारित यह आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति विश्वविद्यालय की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशीए उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशीए उपकुलपति प्रोण् राजेश बहुगुणा तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याणए प्रोण् कार्तिकेय गौड़ की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने औपचारिक रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा प्रतिभागियों को निष्पक्ष खेलए निरंतर प्रयासए परस्पर सम्मान और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने नेतृत्व क्षमताए आत्मविश्वासए धैर्यए मानसिक दृढ़ता तथा शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जीवन में संतुलित दृष्टिकोण विकसित करने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
टेबल टेनिस महिला वर्ग में मन्नू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। जबकि यू0एम0सी0अर टीम विजेता तथा यू0आई0टी को उपविजेता घोषित किया गया। पुरुष वर्ग में गौरव कांडपाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया जबकि यू0आई0टी की टीम को विजेता व एल0सी0डी0 की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। बैडमिंटन महिला वर्ग में श्रेया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। जबकि यू0आई0पी0एस0 की टीम विजेता तथा एल0सी0डी की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में राघव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया जबकि यू0आई0एम0 की टीम विजेता व यू0आई0टी की टीम उपविजेता रही।
विश्वविद्यालय खेल समिति के तत्वावधान में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा किया गया तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल ऑफ एप्लाइड एंड लाइफ साइंसेज के परिसर में संपन्न हुआ। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट कौशलए दृढ़ संकल्पए अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा तथा खिलाड़ियों ने खेल भावना का अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए जोश के साथ प्रतिस्पर्धा की।
