Homeराज्य समाचारउत्तराखंडस्कूल से ही AI और रोबोटिक्स की पढ़ाई:  भारतीय शिक्षा बोर्ड पतंजलि...

स्कूल से ही AI और रोबोटिक्स की पढ़ाई:  भारतीय शिक्षा बोर्ड पतंजलि योगपीठ और -RTU के बीच ऐतिहासिक समझौता

अब स्कूल में मिलेगी तकनीक की उड़ान, छात्रों को AI, रोबोटिक्स और चिप डिजाइन का प्रशिक्षण

भारतीय शिक्षा बोर्ड और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय साथ आए, स्कूली छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान

हरिद्वार। भारतीय शिक्षा बोर्ड पतंजलि योगपीठ हरिद्वार और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के बीच विद्यालयी शिक्षा और तकनीकी उच्च शिक्षा को जोड़ने के उद्देश्य से ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निमित चौधरी ने हस्ताक्षर किए।इस साझेदारी के तहत स्कूली छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश से पहले ही आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया जाएगा। राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के अनुरूप व्यावसायिक पाठ्यक्रम तैयार करने में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय सहयोग करेगा। वहीं विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और तकनीकी बुनियादी ढांचे का उपयोग करने का अवसर मिलेगा।
समझौते के तहत विद्यार्थी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स, चिप डिजाइन, सौर ऊर्जा और कृषि तकनीक जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। इसके अलावा शिक्षक प्रशिक्षण, विशेषज्ञों की मेंटरशिप, कैंपस भ्रमण, इंटर्नशिप, नवाचार और उद्यमिता के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

*राजस्थान के हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ*

भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या राजस्थान में है। ऐसे में भारतीय शिक्षा बोर्ड और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की यह साझेदारी राजस्थान के हजारों विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के नए अवसर खोलेगी। समझौते से स्कूली स्तर पर ही विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने में मदद मिलेगी।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News