Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख का गबन, दैनिक जमा अभिकर्ता गिरफ्तार

उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख का गबन, दैनिक जमा अभिकर्ता गिरफ्तार

 

अभियुक्त द्वारा बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करते हुए किया था धनराशि का गबन

24 मई को वादी एस०एस० राणा सचिव/महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड निवासी 637 लक्ष्मण झूला रोड़, ऋषिकेश, देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी की उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड़ ऋषिकेश में दैनिक जमा अभिकर्ता के रुप मे कार्य करने वाले दीपक बढ़ई द्वारा विभिन्न तिथियो में खाता-धारको से बैंक में रुपये जमा करने हेतु लिए गये पर उक्त धन राशि को बैंक में जमा न करते हुए कुल 12,31,458 /- रुपये का गबन किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 212/2026, धारा 316(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पंजीकृत अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दीपक बढई पुत्र श्री उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर, मार्ग गली न0- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष को दिनाँक 09/09/2026 को उदय बाग विकासनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- दीपक बढई पुत्र श्री उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर मार्ग, गली न०- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष

*पुलिस टीम :-*

1- उ०नि० विनेश कुमार
2- का० अभिषेक
3- का० तेज सिंह

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News