
लॉ, फार्मेसी और इंजीनियरिंग छात्रों को मिला पेटेंट का पाठ, विशेषज्ञ विक्रांत राणा ने साझा किया अनुभव
आईपीआर और पेटेंट में करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने छात्रों को किया जागरूक
देहरादून । उत्तरांचल विश्वविधालय के लाॅ काॅलेज देहरादून में आज पेटेन्ट फाइलिंग को लेकर एक ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बौद्धिक संपदा अधिकार (आई0पी0आर) और विशेषकर पेटेन्ट के क्षेत्र में देश की प्रख्यात लाॅ फर्म राणा एण्ड राणा कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विक्रांत राणा कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक व मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 400 से अधिक लाॅ फार्मेसी और इंजीनियरिंग में छात्रों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के काॅर्पोरेट रिसोर्स सेंटर एवं काॅलेज के ट्रेनिंग एण्ड रिक्रूटमेंट डिवीजन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। दो सत्रों में चले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पेटेंट फाइलिंग की तकनीकियों के गुर सिखाये गए।





विक्रांत राणा जो कि गत 30 वर्षों से आई0पी0आर के क्षेत्र में सक्रिय है ने अपनी प्रस्तुती के माध्यम से बताया कि कैसे मन में उपजा एक विचार विभिन्न स्तरों से होते हुए अपनी कमर्शियलाइजेशन की अवस्था तक पहुचँता है। उन्होंने बताया कि पेटेंट मनुष्य की शोध क्षमता और शोधात्मक सोच की उत्पत्ति है जो कि कालांतर में एक पेटेंट बनती है। पेटेंटकर्ता किस कोर्स का है यह महत्वपूर्ण नही अपितु उसकी इनोवेशन में रूचि महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आई0पी0आर0 की व्यावहारिक युक्तियुक्ता एवं कमर्शियल परिदृश्य में इसके बढ़ते महत्वों के चलते इस क्षेत्र में विधि स्नातकों के लिए अपार सम्भावनाएं उभरी है।
विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा ने कहा कि विधि स्नातकों के लिए पेटेंट एजेंट एक नये विकल्प के रूप में उभरा है। आज बड़ी संख्या में लाॅ फर्मस विधि स्नातकों को पेटेंट एजेंट के रूप में भर्ती कर रही है। निजी प्रैक्टिस के तौर पर भी एक विधि स्नातक पेटेंट फाइलिंग में महारत हासिल कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर सकता है।
कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञों द्वारा छात्रों की जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रशिक्षण सत्र सफल रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से काॅलेज की प्राचार्या प्रो0 पूनम रावत, काॅर्पोरेट रिसोर्स सेंटर के निदेशक इकबाल सिंह साहनी, विभागाध्यक्ष प्रो0 राधेश्याम झा, प्रो0 लक्ष्मी प्रिया विंजामूरी, सिनियर मैनेजर विभुम अग्रवाल, फैकल्टी इंचार्ज पुणिमा त्यागी, प्रियादर्शनी तिवारी, नाव्या रघुनाथ, प्लेसमेंट एग्जीक्यूटिव प्रतिक्षा रावत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
