Homeराज्य समाचारउत्तराखंडरायवाला में रोटरी यूथ लीडरशिप अवॉर्ड्स का आयोजन, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा...

रायवाला में रोटरी यूथ लीडरशिप अवॉर्ड्स का आयोजन, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता का संदेश, RYLA में छात्रों ने जीते पदक और प्रमाणपत्र

रोटरी क्लब का अनूठा प्रयास: मानसिक स्वास्थ्य विषय पर प्रतियोगिताओं में छात्रों की दमदार भागीदारी

रायवाला, 7 सितम्बर — रोटरी क्लब, कंकाल के तत्वावधान में माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में रोटरी यूथ लीडरशिप अवॉर्ड्स (RYLA) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की परियोजना अध्यक्षता डॉ. शीलू सिंह भाटिया एवं रोटेरियन चरनजीत सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर एक प्रेरणादायी सत्र से हुआ, जिसे प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. ऋचा सक्सेना ने प्रस्तुत किया।

सत्र के पश्चात विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इनमें चित्रकला, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन तथा तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता शामिल थीं। सभी गतिविधियाँ मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर केंद्रित रहीं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें RYLA प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान किए गए।

यह आयोजन युवाओं में जागरूकता, सृजनशीलता और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News