
17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’, बूथ स्तर तक पहुंचेगी भाजपा
सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का महापर्व: मोदी के 25 वर्षों पर भाजपा का विशेष अभियान
मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, भाजपा ने तैयार किया 11 कार्यक्रमों का रोडमैप
नई टिहरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में तैयारियों की जानकारी दी गई। बताया कि एक माह तक 11 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें हर कार्यकर्ता अपनी भागीदारी जरूरी सुनिश्चित करें।
रविवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला का जिला प्रभारी अनिल गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगठनात्मक प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार कार्यालय पहुंचने अनिल गोयल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रभारी अनिल गोयल ने कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्य और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अभियान को जिले से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अभियान के तहत सेवा,जनसंपर्क,जनभागीदारी और नवाचार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने अभियान के दौरान 11 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आशीर्वाद का दीया,25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत,नमो सेवा गाथा,आंगन का उत्सव,कहानी बदलाव की,विकसित भारत संकल्प यात्रा,सेवा ज्योति यात्रा,सेवा मेरा योगदान,सेवा सेतु अभियान,रंगोली राष्ट्र और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज शामिल हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण,दायित्वधारी खेम सिंह चौहान,भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक राजेश्वर पैन्यूली,पूर्व विधायक डॉ.धन सिंह नेगी,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी,प्रमुख सुमन सजवाण,चंबा पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला,डॉ.भान सिंह नेगी,बलवंत रावत,इंदू डंगवाल,राम लाल नौटियाल,मनीष राणा,पगति रावत,रविंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
