Homeराज्य समाचारउत्तराखंडखड़गे के कथित अपमान पर कांग्रेस का 'हल्ला बोल', मुख्यमंत्री आवास घेराव...

खड़गे के कथित अपमान पर कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’, मुख्यमंत्री आवास घेराव में सरकार पर चौतरफा हमला

 

सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मुख्यमंत्री आवास घेराव में सरकार के खिलाफ गरजे नेता

देहरादून में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास घेरकर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

खड़गे सम्मान, महिला सुरक्षा और पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्ला बोल

सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मुख्यमंत्री आवास घेराव में सरकार के खिलाफ गरजे नेता

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान, महिला अपराध, पेपर लीक और नौकरियां बेचने के खिलाफ कांग्रेस का ऐतिहासिक हल्ला बोल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास घेराव, सरकार के खिलाफ जमकर गरजे कांग्रेसजनः- राजीव महर्षि

देहरादून, 07 सितम्बर 2026: हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की ऐतिहासिक जनसभा के उपरान्त भाजपा से जुड़े संगठनों द्वारा किए गए कथित अपमानजनक कृत्य के विरोध सहित प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध, पेपर लीक के कारोबार, सरकारी नौकरियों की कथित बिक्री, किसानों के उत्पीड़न तथा जमीनों की अनैतिक नीलामी के खिलाफ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा जी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज राजधानी देहरादून में ऐतिहासिक “हल्ला बोल’’ मुख्यमंत्री आवास घेराव” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड श्री यशपाल आर्य, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य श्री गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी श्री सुरेन्द्र शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी श्री यादव, सीडब्लूसी सदस्य श्री करन माहरा, प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी श्री प्रकाश जोशी सहित पार्टी के सभी विधायकगण, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधकारी, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, अनुषांगिक संगठन विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर एवं झंडे लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।
अपने संबोधन में प्रदेश प्रभारी कमारी सैलजा ने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि देश के वरिष्ठ दलित नेता एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनके प्रति किसी भी प्रकार का अपमान लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों का अपमान है। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की जातिवादी एवं लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने में विफल साबित हुई है। कांग्रेस ने महिला अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई, पीड़ितों को न्याय तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने हजारों बेरोजगार युवाओं के सपनों को तोड़ा है। कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि यदि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तो बार-बार सामने आ रहे विवादों और अनियमितताओं का जवाब सरकार को देना चाहिए।
“नौकरियां बेचना बंद करो, युवाओं को रोजगार दो” के नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि सभी भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया जाए तथा भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। नेताओं ने कहा कि प्रदेश का किसान पहले ही महंगाई, लागत बढ़ने और बाजार की समस्याओं से परेशान है, ऐसे में किसानों के उत्पीड़न की शिकायतें बेहद गंभीर हैं। कांग्रेस ने किसानों को न्याय, उचित मुआवजा तथा उनकी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। इसके साथ ही जमीनों की अनैतिक एवं संदिग्ध नीलामी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जमीन और प्राकृतिक संसाधन उत्तराखंड की जनता की धरोहर हैं। किसी भी प्रकार की अपारदर्शी या अनैतिक प्रक्रिया के माध्यम से जमीनों को नीलाम अथवा हस्तांतरित किए जाने का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज का “हल्ला बोल’ मुख्यमंत्री आवास घेराव” केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और आम जनता के अधिकारों की आवाज है। सरकार को जनता की आवाज सुननी होगी और जनहित से जुड़े सभी गंभीर मुद्दों पर तत्काल जवाब देना होगा।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मुद्दों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में और व्यापक जनआंदोलन चलाएगी तथा जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत ,नवप्रभात जी, विधायक फुरकान और दोनों ही सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा , मनोज यादव जी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व मेयर रूडकी यशपाल राणा, पूर्व प्रमुख एवं 2002 में विधानसभा प्रत्याशी रहे भुवनेश खर्कवाल, मनोज सैनी, रविन्द्र आनन्द, रामकुमार वालिया एवं एडवोकेट सचिन कुमार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राजीव महर्षि
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरमैंन
उत्तराखंड प्रदेश कॉग्रेस कमेटी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News