
शिक्षक समाज के शिल्पकार, बच्चों को ऐसा तराशें कि विश्व में रोशन हो नाम : पैन्यूली
*शिक्षक दिवस पर सिलवाल गांव माज़फ़ में शिक्षकों का सम्मान, अंगवस्त्र और पेन भेंट कर जताया आभार*
प्रतापनगर : शिक्षक दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर सिलवाल गांव माज़फ़ में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सीए राजेश्वर पैन्यूली ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के कई शिक्षक मौजूद रहे। पैन्यूली ने सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र और पेन भेंट कर सम्मानित किया।



शिक्षक बच्चों को सिर्फ शिक्षा नहीं, जीवन की दिशा देते हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षक बच्चों को केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन का रास्ता दिखाते हैं और ईश्वर तक पहुंचने की दिशा भी बताते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें इस तरह तराशें कि उनकी प्रतिभा केवल गांव, प्रदेश या देश तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे विश्व में उनका नाम रोशन हो।
पैन्यूली ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र का भविष्य उसकी शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। इसलिए शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना वास्तव में पूरे समाज के भविष्य को सम्मान देना है।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष
राजपाल मिश्रवाण, पूर्वमण्डल महामन्त्री अविवेक भट्ट, सदस्य जिला कार्य समिति दिनेश भट, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्ष्मी उनियाल, सूरत सिंह सिंह पवार, कमलेश कुड़ियाल, दीप राम जोशी, महेश पैन्यूली, इंदर सिंह राणा
