Homeराज्य समाचारऑपरेशन प्रहार: 23 साल से फरार वारंटी अभियुक्त दून पुलिस के हत्थे चढ़ा

ऑपरेशन प्रहार: 23 साल से फरार वारंटी अभियुक्त दून पुलिस के हत्थे चढ़ा

एसएसपी की रणनीति रंग लाई, 23 साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार

बसंत विहार पुलिस ने 23 वर्षों से फरार वारंटी को दबोचा

*अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट की घटना के संबंध में वर्ष 2003 में बसंत विहार थाने में दर्ज हुआ था अभियोग*

*उक्त प्रकरण में अभियुक्त मा० न्यायालय के समक्ष पेश न होकर लगातार चल रहा था फरार*

*अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर मा० न्यायालय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जारी किए थे वारेंट*

वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में थाना बसन्त विहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 45/03 धारा -323/504/506 आईपीसी, वाद संख्या- 209/03 में मां0 न्यायालय एसीजेएम चतुर्थ कोर्ट द्वारा अभियुक्त जगदीश पुत्र मंगल सिंह निवासी झारखण्ड के विरुद्ध प्रचलित वाद में मां0 न्यायालय के समक्ष पेश न होकर लगातार फरार चलने पर गैर जमानती वारंट जारी किये गये थे। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए फरार चल रहा था।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के देहरादून आने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 05-09-26 को मुखबिर की सूचना पर वारंटी अभियुक्त जगदीश पुत्र मंगल सिंह को बसंत विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

जगदीश पुत्र स्व० मंगल सिंह निवासी ग्राम तिलहिया, थाना चतरा, झारखंड हाल पता शास्त्रीनगर खाला, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र 55 वर्ष

*पुलिस टीम:-*

1- अ0उ0नि0 विजय प्रकाश
2- कां0 दीपक
3- कां0 विपिन

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News