Homeराज्य समाचारश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर SSP देहरादून ने सपरिवार की पूजा-अर्चना, दिया शांति और...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर SSP देहरादून ने सपरिवार की पूजा-अर्चना, दिया शांति और सौहार्द का संदेश

पुलिस लाइन मंदिर में भक्तिभाव से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, SSP दून ने की आरती

कान्हा जन्मोत्सव पर पुलिस परिवार हुआ एकजुट, SSP दून ने दी शुभकामनाएं

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर SSP दून श्री प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा सपरिवार पुलिस लाईन मदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना।*

*सामूहिक आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय वातावरण में मनाया गया कान्हा जी का जन्मोत्सव।*

पुलिस लाइन, देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सपरिवार पुलिस लाइन मंदिर में विधिवत रूप में पूजा-अर्चना की गई, इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पूजा-अर्चना में भाग लिया गया।

एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस परिवार सहित उपस्थित सभी लोगों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ प्रेषित करते की गई तथा समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। पूजा अर्चना के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सामूहिक आरती की गई तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक, देहात सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News