
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्टेडियम रोड से दबोचा गया आरोपी, 6.75 ग्राम स्मैक बरामद
*मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में।*
*अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 6.75 ग्राम स्मैक बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 03/09/2026 की रात्रि को पुलिस टीम द्वारा स्टेडियम रोड, रायपुर के पास से चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 6.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना रायपुर पर धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम व पता अभियुक्त*
राशिद पुत्र इसफाक, निवासी भगत सिंह कॉलोनी, गली नंबर-05, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 40 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण*
(1) 6.75 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य 02 लाख रुपये)
*पुलिस टीम*
(1) उ0नि0 दीपक सिंह पंवार, चौकी प्रभारी मालदेवता,
(2) का0 मुकेश सेमवाल,
(3) का0 संदीप,2 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सबहेडिंग
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्टेडियम रोड से दबोचा गया आरोपी, 6.75 ग्राम स्मैक बरामद
