Homeराज्य समाचारभाजपा की ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता, संगठन को करें और मजबूत...

भाजपा की ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता, संगठन को करें और मजबूत : तीरथ

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद कोटद्वार पहुंचे तीरथ, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोटद्वार : भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोटद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कौड़िया बैरियर पर फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। इसके उपरांत वह जुलूस के साथ राजकीय प्रेक्षागृह पहुंचे, जहां आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठन की नींव है। भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजेंद्र अंथवाल, ऋषि कंडवाल, विश्वजीत नेगी, वीरेंद्र सिंह, सुमन कोटनाला, सुरेंद्र आर्य, मोहन सिंह नेगी, हरि सिंह पुंडीर, विजयानंद पोखरियाल, विकास दीप मित्तल, प्रेमा खंतवाल, महमूदा मुस्कान,आशीष रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News