Homeराज्य समाचारसंरक्षित इंडियन स्पॉटेड ईगल की तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग ने आरोपी...

संरक्षित इंडियन स्पॉटेड ईगल की तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग ने आरोपी को दबोचा

देहरादून में इंडियन स्पॉटेड ईगल की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा, एक गिरफ्तार

देहरादून, 1 सितंबर 2026। वन विभाग ने मालसी रेंज क्षेत्र में संरक्षित इंडियन स्पॉटेड ईगल की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अभिषेक मैठाणी के नेतृत्व में मालसी रेंज और वन सुरक्षा दल ने आरोपी के आवास पर छापा मारकर इंडियन स्पॉटेड ईगल बरामद किया। वन विभाग ने वन्यजीव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में अवैध वन्यजीव कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

वन विभाग ने अपील की है कि वन्यजीव अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1926 अथवा नजदीकी वन चौकी को दें।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News