Homeराज्य समाचारकंडोली-बिधोली रपटे में बहे दो वाहन, दो युवाओं की मौत, तीन लोगों...

कंडोली-बिधोली रपटे में बहे दो वाहन, दो युवाओं की मौत, तीन लोगों को सुरक्षित बचाया

देहरादून, 1 सितंबर 2026। प्रेमनगर क्षेत्र में कंडोली-बिधोली पुल के समीप बरसाती रपटे में तेज पानी के बहाव के कारण दो वाहन बह गए। देर रात चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि एक युवक और एक युवती की मौत हो गई।

दिनांक 31/08/2026 – 01/09/2026 की रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में 02 गाड़िया पानी के तेज बहाव में बह गयी है, जिनके अन्दर कुछ लोग बैठे हुए है। उक्त सूचना पर कोतवाली प्रेमनगर से पुलिस टीम मय आपदा उपकरणों के तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु मौके पर पहुँची तथा आपदा राहत टीम (NDRF व फायर सर्विस टीम) को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचाने हेतु अवगत कराया गया। मौके पर पुलिस तथा एसडीआरएफ व फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा रेस्कयू अभियान चलाते हुए नदी के बीच बह रहे वाहन स्कॉर्पियो n – HR 08 AG 8743 में सवार 02 युवकों में से एक युवक संभव निवासी हरियाणा उम्र 22 वर्ष को वाहन से सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जबकि उसके साथी अक्षय निवासी जयपुर राजस्थान उम्र 21 वर्ष की घटना में म्रत्यु हो गयी, जिसके शव को पुलिस द्वारा वाहन से बरामद किया गया।

रपटे में बहे दूसरे वाहन क्रेटा सँख्या RJ13 CE- 5641 में 01 युवक तथा 02 युवतियां सवार थी, जिनमे से पुलिस द्वारा वाहन सवार 02 व्यक्तियों अंश बवेजा पुत्र गुलशन कुमार निवासी श्री गंगानगर राजस्थान उम्र 22 वर्ष तथा सहज प्रीति कौर उम्र 18 वर्ष, BbA llb को सकुशल रेस्क्यू किया गया, जबकि वाहन सवार एक अन्य युवती कनन सचदेवा पुत्री विकास सचदेवा निवासी पीली बंगा हमुनगड गांगा नगर राजस्थान उम्र 19 वर्ष, के शव को रेस्क्यू के दौरान नदी से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों को अग्रिम कार्रवाई हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है, साथ ही घटना के संबंध में मृतकों की परिजनों को सूचना दे दी गई है।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर वाहन सवार अन्य व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि रात्रि में बिधोली-कंडोली पुल के पास रपटे के तेज बहाव का अंदाजा ना हो पाने के कारण उनके वाहन रपटे के तेज बहाव में बह गए थे, स्कॉर्पियो एन में सवार दोनों युवक प्रेम नगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं तथा क्रेटा वहां में सवार युवक व युवतियां, उनमे से एक युवती का प्रेम नगर में निजी शिक्षण संस्थान में दाखिला होने पर उसे छोड़ने राजस्थान से देहरादून आए थे। मृतक युवती टाटिया यूनिवर्सिटी गंगानगर में MBBS की छात्रा थी।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News