
गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब के साथ मिलकर युवा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर अवसर दिलाने पर हुई चर्चा
गढ़वाल की फुटबॉल प्रतिभाओं को तराशने के लिए मिला बाइचुंग भूटिया का साथ!
देहली।भारत के प्रसिद्ध पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल के ध्वजवाहक श्री बाइचुंग भूटिया से मुलाकात का अवसर मिला। इस अवसर पर गढ़वाल सहित पूरे उत्तराखंड में छिपी फुटबॉल प्रतिभाओं को तलाशने, उन्हें उचित मंच और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर सार्थक चर्चा हुई ।
श्री भूटिया गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब के साथ मिलकर उदीयमान खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने पर सार्थक चर्चा हुई। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड के गांवों और कस्बों से निकलने वाली प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, अनुभवी मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी अवसर मिलें।
हमारा संकल्प है कि ये प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के मंच पर भी उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन करें।
