Homeराज्य समाचार8वीं श्री एस.पी. सिन्हा मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप-2026: दूसरे रोमांचक मुकाबले केवी आईएमए...

8वीं श्री एस.पी. सिन्हा मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप-2026: दूसरे रोमांचक मुकाबले केवी आईएमए और केवी ओएनजीसी ने दर्ज की शानदार जीत

टेक्निकल डायरेक्टर एवं चीफ रेफरी डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन
देहरादून। इंडियन पब्लिक स्कूल, राजावाला, देहरादून के फुटबॉल मैदान में आयोजित 8वीं श्री एस.पी. सिन्हा मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन पब्लिक स्कूल, राजावाला द्वारा किया जा रहा है।


स्कूल के हेड ऑफ स्पोर्ट्स श्री अरुण गुसाईं एवं स्पोर्ट्स इंचार्ज श्री प्रणय ने बताया कि प्रतियोगिता में देहरादून के प्रमुख विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में दून ग्लोबल स्कूल, न्यू एरा एकेडमी, बलूनी पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, द टोंस ब्रिज स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर, केवी आईएमए, दून वैली इंटरनेशनल स्कूल, ब्रिस्टॉल स्कूल, तुलास इंटरनेशनल स्कूल तथा केवी ओएनजीसी की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पहले मुकाबले में केवी आईएमए की 2-0 से जीत
दिन के पहले लीग मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर और केवी आईएमए के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। केवी आईएमए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच 2-0 से अपने नाम किया।
केवी आईएमए की ओर से नयाल ने 15वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि अखिल ने 45वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
केवी ओएनजीसी ने ब्रिस्टॉल पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया
दिन के दूसरे मुकाबले में केवी ओएनजीसी का सामना ब्रिस्टॉल पब्लिक स्कूल से हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटबॉल का प्रदर्शन किया, लेकिन केवी ओएनजीसी ने अपने शानदार खेल के दम पर मुकाबला 2-0 से जीत लिया।
केवी ओएनजीसी के लिए अमनदीप ने 15वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद केशव ने 55वें मिनट में दूसरा गोल करते हुए टीम की जीत पर मुहर लगा दी।
डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत टेक्निकल डायरेक्टर एवं चीफ रेफरी
प्रतियोगिता के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को टूर्नामेंट का टेक्निकल डायरेक्टर एवं चीफ रेफरी नियुक्त किया गया है। वहीं श्री विमल सिंह रावत को मैच कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रतियोगिता के मैचों का संचालन अनुभवी रेफरी रणबीर सिंह गुसाईं, वरुण चौहान, उत्कर्ष ज्ञानशुख, राहुल कैंतुरा एवं अमित कांत द्वारा किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और मैदान पर रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News