
जनसेवा और विकास के विजन के साथ प्रतापनगर से भाजपा टिकट के लिए आवेदन
जन्मभूमि प्रतापनगर के विकास के लिए समर्पित हूं : CA राजेश्वर पैन्यूली
टिहरी गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं पार्टी प्रवक्ता (पैनलिस्ट) CA राजेश्वर पैन्यूली ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2027 के लिए प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने स्थानीय पार्टी संगठन के समक्ष आवेदन पत्र सौंपते हुए प्रतापनगर क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया।



CA राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक महत्त्वपूर्ण उत्सव है और पार्टी का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि अपनी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि प्रतापनगर के विकास के लिए वह लंबे समय से निरंतर प्रयासरत रहे हैं और क्षेत्र की जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है तथा जनता और संगठन के बीच सेतु का कार्य किया है। इसी भावना के साथ उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रतापनगर सीट से पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है।
CA राजेश्वर पैन्यूली..!
सह -संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवम् प्रवक्ता ( पैनिलिस्ट) , बीजेपी उत्तराखण्ड..!
लिखवार गांव (प्रताप-नगर विधान-सभा ) टिहरी गढ़वाल उत्तराखण्ड..!
