Homeराज्य समाचारउपनल कर्मियों को मिलेगा समान कार्य का समान वेतन, मंत्री गणेश जोशी...

उपनल कर्मियों को मिलेगा समान कार्य का समान वेतन, मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश

पूर्व सैनिकों के हित में बड़ा कदम, ऊर्जा निगमों में समान वेतन पर जल्द होगा निर्णय
उपनल के पूर्व सैनिकों को समान वेतन दिलाने के लिए सरकार गंभीर: गणेश जोशी

*उपनल के माध्यम से ऊर्जा विभाग के विभिन्न निगमों में कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ दिलाने के संबंध बैठक करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*

देहरादून, 27 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के माध्यम से ऊर्जा विभाग के विभिन्न निगमों में कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ दिलाने के संबंध में आज कैंप कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। विगत दिवस पूर्व सैनिकों द्वारा उठाई गई इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री जोशी ने तत्काल सचिव सैनिक कल्याण एवं ऊर्जा विभाग के निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल आदि संस्थानों में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ प्रदान करने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस संबंध में ऊर्जा निगमों की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए और बोर्ड से अनुमोदन के उपरांत प्रस्तावित फाइल को बिना किसी विलंब के शासन को भेजा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर आवश्यक पद उपलब्ध नहीं हैं, वहां नियमानुसार पद सृजित करने की कार्रवाई की जाए, ताकि उपनल के माध्यम से कार्यरत सभी पात्र पूर्व सैनिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ मिल सके।

सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों की इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और पूरी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उपनल में माध्यम से कार्यरत सभी को समान कार्य समान वेतन का लाभ चरणबद्ध दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन की उनकी मांग के समाधान के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत, जीएम पिटकुल मनोज कुमार, मुख्य अभियंता यूपीसीएल एन.एस.बिष्ट, जीएम यूजेवीएनएल राजेश चंद्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News