
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 26-08-2026 को चैकिंग के दौरान राजीव नगर पुल के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अविनाश राठौर को 03 लाख रू0 से अधिक अनुमानित मूल्य की 10.52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक वह एक स्थानीय व्यक्ति से सस्ते दामों पर खरीद कर लाया था, जिसे वो नशे के आदि अन्य व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
अविनाश राठौर पुत्र लालता प्रसाद राठौर निवासी बी ब्लॉक , नई बस्ती, रेसकोर्स निकट शिव मंदिर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र- 23 वर्ष,
*बरामदगी:-*
10.52 ग्राम स्मैक मय इलेक्ट्रानिक तराजू
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 धनीराम पुरोहित
2- का0 हर्ष वर्धन
3- का0 रोहित वर्मा
