Homeराज्य समाचारभाजपा ने अनुकृति गुसाईं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश प्रवक्ता: शीर्ष...

भाजपा ने अनुकृति गुसाईं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश प्रवक्ता: शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए अनुकृति गुसाईं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर अनुकृति गुसाईं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

अनुकृति गुसाईं ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

गौरतलब है कि अनुकृति गुसाईं वर्ष 2024 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। वह पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधु हैं और लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। सामाजिक और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका रही है

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News