Homeराज्य समाचारफैक्ट्री चोरी कांड में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार:  दून पुलिस ने बरामद...

फैक्ट्री चोरी कांड में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार:  दून पुलिस ने बरामद किया चोरी का माल

अपराधियों पर दून पुलिस का शिकंजा, फैक्ट्री चोरी मामले की वांछित अभियुक्ता दबोची

फैक्ट्री से लाखों के सामान की चोरी का खुलासा, पांचवीं आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में

फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना में वांछित अभियुक्ता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

*अभियुक्ता के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद*

*घटना में शामिल चार अभियुक्तों को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*

*घटना का विवरण*

दिनाँक 04-07-2026 को ब्रह्मपुरी पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना पटेलनगर देहरादून पर आकर लिखित तहरीर दी कि उनकी चौहान हैण्डीक्राफ्ट नाम आए लोहियानगर, निरंजनपुर, देहरादून में फैक्ट्री है, जिसमे से ब्रांस, कॉपर, कांसे की मूर्तिया, घण्टी कुछ लोहे के सामान जैसे-वाट आदि सामान को फैक्टी के पीछे स्थित गोदाम में स्थानान्तरित कर दिया गया था, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर मु0अ0सं0- 418/2026 धारा-305(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमें से सम्बन्धित चार अभियुक्तो को पूर्व गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आई अभियुक्ता रेखा साहनी घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रही थी, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप घटना में वांछित अभियुक्ता रेखा साहनी को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 22-08-2026 को लोहियानगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से घटना में चोरी की गई 25 किलो लोहे की प्लेट बरामद की गयी।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता*

1- रेखा पत्नी रामलखन साहनी निवासी मुस्तफापुर थाना विशनपुर, जिला दरभंगा, बिहार हाल पता किरायेदार – लोहियानगर, पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 45 वर्ष

*बरामदगी*

घटना में चोरी की गईं लोहे की प्लेट वजन 25 किलोग्राम

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 ओमवीर सिंह
2- हे0का0 सुशील कुमार
3- का0 प्रवीण सिहं
4- म0का0 गीता बिष्ट

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News