Homeराज्य समाचारउत्तरांचल विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति महाअभियान: ब्रह्मकुमारियों ने दिलाई नशा मुक्ति की...

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति महाअभियान: ब्रह्मकुमारियों ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

छात्रों ने लिया नशा-मुक्त भारत का संकल्प: मेडिटेशन सत्र में विद्यार्थियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

उत्तरांचल विश्वविद्यालय जुड़ा नशा मुक्ति महा अभियान से
ब्रह्मकुमारीयों ने दिलाई नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा
देहरादून 18 अगस्त। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद आडिटोरियम में आज नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान का आयोजन किया गया। ब्रह्मकुमारीज देहरादून की प्रशिक्षित विशेषज्ञ ब्रह्मकुमारीयां सुश्री दीपशिखा, सुश्री स्वाति व सुश्री मुस्कान बतौर वक्ता उपस्थित रही। विदित हो कि भारत सरकार के आह्वान पर ब्रह्मकुमारीज ने देश के 18 करोड़ युवाओं को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा का महाअभियान चलाने का संकल्प किया है। इस अवसर पर मेडिटेशन सत्र का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्रों ने अभूतपूर्व रूचि दिखाई।

ब्रह्मकुमारी दीपशिखा ने अपनी प्रस्तुती ड्रग एब्यूज के भारतीय आंकड़ों से किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिदिन 2500 से 3000 लोगो की मृत्यु नशे के दुष्प्रभावों के कारण होती है और मरने वालों में अधिकांश 25 वर्ष से कम के युवा है। उन्होंने एडिक्शन को मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन बताया तब चाहे वह नशे की लत हो या फिर डिजीटल एडिक्शन हो। उन्होंने न केवल नशे के दुष्प्रभाव बताये बल्कि इसे छोड़ने के अनेकानेक अनुभव आधारित सरल तरीके भी समझाए।
ब्रह्मकुमारी मुस्कान व स्वाति ने नशा मुक्ति हेतु डिजीटल प्रस्तुति देकर छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहाँ बैठे छात्रों ने न केवल नशामुक्ति की शपथ ली बल्कि उच्च स्वर में नशा-मुक्त भारत बनाने का संकल्प भी लिया।
अपने सम्बोधन में विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा ने कहा कि एक नशेड़ी को समाज में बड़े ही दया भाव से देखा जाता है। नशे का असर केवल नशा करने वाले व्यक्ति पर ही नही बल्कि पूरे समाज पर पड़ता है। इन नशेड़ियों के कारण किसी को नशेड़ियों की बहन, मां व पिता बनना पड़ता है। नशा करने वाले व्यक्ति के परिवार व संस्थान को भी बड़े हीन-भाव से देखा जाता है।
एंटी ड्रग कमेटी के महासचिव प्रो0 विकास जखमोला ने कहा कि कैम्पस में गत् 3 अगस्त से नशा-मुक्त कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सामूहिक रूप से व व्यक्तिगत रूप से फिजीकल व डिजीटल माध्यम से छात्रांे को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जा रही है और इसके बड़े सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैम्पस डाइरेक्टर प्रो0 अमित भट्ट, गोविंद गुसांई, डा0 मानसी शर्मा, डा0 मेघा अग्रवाल, डा0 सचिन कुमार, प्रवीन सेमवाल, डा0 मनीषा पांडे, अजय सिंह रावत, नेहा सैनी, सोनू कुमार, तुषार, गोपाल, संजय बडोनी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News