Homeराज्य समाचारदुर्गम खाई, अंधेरी रात और कठिन परिस्थितियां के बाद भी रेस्क्यू करने...

दुर्गम खाई, अंधेरी रात और कठिन परिस्थितियां के बाद भी रेस्क्यू करने में कुंडाधार में पूरी रात डटी रही पुलिस व SDRF की टीमें

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने वाले कुल 06 व्यक्तियों के शवों को निकाला

दिनांक 07.08.2026 को थाना देवप्रयाग, कुंडाधार के निकट एक वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस, SDRF, फायर तथा अन्य टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। रात भर चले इस रेस्क्यू अभियान में विषम भौगोलिक परिस्थितियों, गहरी खाई एवं रात्रि के अंधेरे और बारिश के बावजूद पुलिस एवं SDRF के जवानों ने इस रेस्क्यू को आज सुबह 05.30 तक पूरा किया गया। सड़क दुर्घटना के दौरान प्राथमिक रूप में 05 व्यक्तियों की मृत्यु की जानकारी थी लेकिन रेस्क्यू के बाद 01 और शव को बरामद किया गया था। दुर्घटना में मृत्यु हुए कुल 06 व्यक्तियों के शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया जिन्हें सरकारी शव वाहन से उनके निवास स्थान भेजा गया। यह रेस्क्यू इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि विकट भौगोलिक परिस्थितियां होने के साथ साथ खाई में जाने के लिए मार्ग नहीं था व शव 500 मीटर गहरी खाई से सड़क तक लाने थे। इस रेस्क्यू में पुलिस, SDRF, फायर तथा बाद में SSB की टीम द्वारा भी आपसी सामंजस्य से रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया। इस रेस्क्यू में स्थानीय नागरिक ढाबा संचालक श्री विक्रम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*मृतक*
1. अफजल (उम्र 49 वर्ष) पुत्र अकबर सूफी, निवासी रायपुर जीतपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार
2. शब्बो (उम्र 40 वर्ष) पत्नी अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार
3. अन्नाविया (उम्र 03 वर्ष) पुत्री अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार
4. अमन (उम्र 16 वर्ष) पुत्र अफजल, निवासी- रायपुर जीतपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार
5. गुफरान (उम्र 34 वर्ष) पुत्र अकबर सूफी, निवासी- रायपुर जीतपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार
6. अरमान (उम्र 21 वर्ष) पुत्र अफजल, निवासी- रायपुर जीतपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार *(बाद में पता चला)*

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News