
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं। यह अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने साबित कर दिया। रवि ने बनाया छोटा हेलीकॉप्टर, उत्तराखंड के काफलीखाना गांव की प्रतिभा बनी चर्चा का विषय।
उत्तराखंड के श्री जागेश्वर धाम के पास स्थित काफलीखाना गांव के निवासी रवि टम्टा ने अपनी मेहनत और तकनीकी कौशल के बल पर एक छोटा हेलीकॉप्टर तैयार किया है। सीमित संसाधनों में तैयार किए गए इस हेलीकॉप्टर ने क्षेत्रभर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। रवि टम्टा की इस उपलब्धि की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं और इसे ग्रामीण नवाचार और प्रतिभा का प्रेरणादायक उदाहरण बता रहे हैं। हालांकि, हेलीकॉप्टर के तकनीकी परीक्षण और उड़ान संबंधी आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
