Homeराज्य समाचारमंदिर में हुई चोरी की 02 अलग-अलग घटनाओं  का 24 घंटे के...

मंदिर में हुई चोरी की 02 अलग-अलग घटनाओं  का 24 घंटे के भीतर दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना में शामिल 01 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई छत्र, धन यंत्र आदि सामान व नगद धनराशि की बरामद*

*अभियुक्त सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर देता था चोरी की घटनाओं को अंजाम*

*घटना का संक्षिप्त विवरण:*

1-दिनांक 06/08/26 को श्री सुमन देव उनियाल निवासी कुल्हान सहस्त्रधारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनके कुल्हान स्थित हनुमान मंदिर से छत्र , धन यंत्र व नगद धनराशि चुरा लिया है। तहरीर प्राप्त होने पर थाना राजपुर पर धारा 305 (D) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

2- दिनांक 06/08/26 को वादी श्री संदीप फरासी निवासी फरासी मोहल्ला सहस्त्रधारा रोड द्वारा थाना राजपुर आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके डंडा खुदानेवाला सहस्त्रधारा रोड स्थित कालिका मंदिर से धन यंत्र व नगद धनराशि चुरा ली है। तहरीर प्राप्त होने पर थाना राजपुर पर धारा 305(D) BNS बनाम अज्ञात के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

राजपुर क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की 02 घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत व उनके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सभी घटना स्थलों का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 07/08/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी की घटनाओं में शामिल अभियुक्त आशीष कुमार सैनी को आईटी पार्क गेट सहस्त्रधारा रोड के पास से घटना में चोरी की गई छत्र,धन यंत्र व नगद धनराशि के साथ गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ का विवरण:*

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की लत के चलते उसके द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर घूमता रहता हैं तथा विशेष कर रात्रि के समय बन्द मंदिर अथवा दुकान की रैकी
कर मौका देखकर उसका ताला तोड़कर उसमें रखे सामान को चुरा लेता हैं। चुराए हुए सामान को कुछ समय के पश्चात मौका देखकर बेच देता हैं। बेचे गए सामान से जो पैसा मिलता है, उसे अपने नशे के शौक को पूरा करता हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

आशीष कुमार सैनी पुत्र स्व० जगराम सैनी निवासी अरण्य विहार ब्राह्मण वाला, खाला थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष।

*बरामदगी*

1- छत्र चांदी की-01
2- धनलक्ष्मी यंत्र-01
3- 23720 /- रुपए नगद
4- लोहे की गैती-01
5- स्कूटी नंबर-UK07HK 4531(घटना में प्रयुक्त)।

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 प्रवेश रावत, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
2- का० विशाल
3- का० रविंद्र
4- का० संजीत

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News