Homeराज्य समाचारसोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक पड़ा भारी: वायरल होने के...

सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक पड़ा भारी: वायरल होने के लिये पिस्टलनुमा गैस लाईटर लगाकर बाईक चलाने का वीडियों वायरल

 

युवक ने वीडियो बनाने के लिये शॉपिंग ऐप के माध्यम से मगाया था पिस्टलनुमा गैस लाइटर

*एसएसपी देहरादून द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही के दिये थे निर्देश*

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल एक वीडियो, जिसमें मोटर साईकिल संख्या UK08AB 2380 सवार व्यक्ति द्वारा पीछे कमर में पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर राजपुर रोड पर मोटर साईकल चलाकर आमजन में भय फैलाने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देश दिए गए। जिस पर राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल उक्त व्यक्ति एवं वाहन को ट्रेस कर युवक को हिरासत मे लिया गया। उक्त वाहन को चालक गौरव कुमार पुत्र श्री सिताब सिंह निवासी हिम्मतनगर, सहारनपुर उम्र 18 वर्ष चला रहा था। जानकारी करने पर उसके द्वारा शॉपिंग ऐप के माध्यम से पिस्टल नुमा गैस लाइटर शौकिया तौर पर वीडियो बनाने के मंगवाया गया था। पुलिस द्वारा युवक को सख्त हिदायत देते हुए उक्त मोटरसाइकिल को सीज कर पिस्टलनुमा गैस लाइटर को बरामद किया गया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News