Homeराज्य समाचारSIR में लाखों पात्र मतदाताओं के नाम गायब होना चुनाव आयोग की साजिश:...

SIR में लाखों पात्र मतदाताओं के नाम गायब होना चुनाव आयोग की साजिश: धस्माना

नागरिक अपने संवैधानिक वोट के अधिकार के लिए संघर्ष को तैयार रहें

*देहरादून*: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं AICC सदस्य *श्री सूर्यकांत धस्माना* ने कहा कि प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया में लाखों पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाना और लाखों पात्र मतदाताओं को आपत्ति के नोटिस जारी करना चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से विरोधी दलों के मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश है।

श्री धस्माना ने आज देहरादून महानगर के द्रोणपुरी, पश्चिम पटेलनगर व श्रीदेवसुमन नगर वार्ड में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ संघर्ष की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। बहुत जल्द पार्टी चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि एसआईआर की शुरुआत के दिन ही हमने घोषणा की थी कि प्रदेश के एक भी वैध मतदाता का नाम नहीं कटने दिया जाएगा और न ही किसी अवैध मत को सूची में चढ़ने दिया जाएगा। लेकिन अब जो तस्वीर सामने आ रही है उससे स्पष्ट है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यकों और गरीब बस्तियों के लोगों के नाम बड़े पैमाने पर काटे गए हैं। अब नोटिस भेजकर भी नाम काटने की साजिश की जा रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्री धस्माना ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरह उत्तराखंड में चुनाव आयोग की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।

*बैठक में उपस्थित*: प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, पार्षद संगीता गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, सरदार जसविंदर सिंह मोथी, अल्ताफ हुसैन, गुरदीप सिंह रावत, सोनू काजी, महेंद्र गुप्ता, शराफत, राजेंद्र सिंह, सुशील डोभाल, सुल्तान आदि।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News