Homeराज्य समाचार"स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान": नगर निगम विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति...

“स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान”: नगर निगम विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति कर रहा जागरुक 

 

नगर निगम सीखा रहा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और हाथ धोने का सही तरीका

देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा 20 जुलाई से 25 जुलाई तक “स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को विद्यालयों में “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता दिवस” आयोजित किया गया।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के निर्देशनानुसार समस्त मुख्य सफाई निरीक्षक (CSI) एवं सफाई निरीक्षक (SI) ने अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में अभियान का संचालन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि (Hand Wash Demonstration), डायरिया एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाव के प्रभावी उपायों, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा जलजनित एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।

नगर निगम देहरादून द्वारा अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित देहरादून के निर्माण के उद्देश्य को साकार किया जा सके।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News