Homeराज्य समाचारकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तथा BKTC पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यकाल में...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तथा BKTC पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यकाल में हुई वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताएं: हेमंत द्विवेदी

 

प्रमोद नौटियाल अध्यक्ष के निजी सचिव नही बल्कि बीकेटीसी के कर्मचारी

श्री बदरीनाथ धाम दान चोरी हेराफेरी के आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई चल रही त्रिस्तरीय जांच

देहरादून 13 जुलाई।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति पर चढ़ावा दान चोरी प्रकरण को लेकर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाने वाले वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल स्वयं वर्ष 2014 से 2017 तक बीकेटीसी के अध्यक्ष रहे हैं। 5 वर्ष 4 माह के कार्यकाल के दौरान मंदिर समिति में वित्तीय अनियमितताओं, प्रशासनिक विसंगतियों तथा मंदिर अधिनियम, 1939 के प्रावधानों के उल्लंघन के गंभीर आरोप सामने आए थे गढ़वाल आयुक्त द्वारा की गयी जांच में भी आरोपों की पुष्टि हुई तथा इस संबंध में उच्च न्यायालय में भी जनहित याचिका दायर हुई है। बताया कि *बदरीनाथ दान,चढावा चोरी के आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गयी है। आरोपी का निलंबन, एफआईआर के बाद गिरफ्तारी हुई तथा विभागीय जांच पूरी हो चुकी तथा उच्च स्तरीय जांच विचाराधीन है।*

* *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में श्री बदरीनाथ धाम में दानराशि की चोरी एवं हेराफेरी के मामले में आरोपित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल उनका निजी सचिव नही है बल्कि बीकेटीसी का कर्मचारी है जो इससे पहले तीन अध्यक्षों का वैयक्तिक सहायक रहा।आरोपी प्रमोद नौटियाल को तत्कालीन अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यकाल में वर्ष 2014 में इंटरनेट कार्डिनेटर के पद पर स्थायी नियुक्ति प्रदान की गयी तथा बाद में नियमों के विपरीत 2017 में उन्हें वैयक्तिक सहायक के पद पर समायोजित किया गया जबकि इंटरनेट कार्डिनेटर के पद के बाद प्रौन्नति का कोई प्रावधान नहीं था।*

*हेमंत द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के दौरान तत्कालीन अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यकाल में बीकेटीसी को मिला दान के पैसों का घोर दुरुपयोग किया* *प्रताप नगर टिहरी में निजी संपत्ति पर सड़क मार्ग निर्माण हेतु 10 लाख रूपये व्यय किये,विंसर मंदिर निर्माण हेतु 4 करोड़ रूपए, पोखरी (चमोली) शिवमन्दिर हेतु 39 लाख रूपए, डाक्यूमेंट्री सीडी निर्माण पर 12 लाख रूपए मंदिर कोष से खर्च हुए यही नहीं गोदियाल ने अपने कार्यकाल में निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों के विपरीत अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की नियुक्ति की*।
*उन्होंने कहा कि बिनसर मंदिर निर्माण के लिए लगभग ₹4.06 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।जबकि संबंधित मंदिर बीकेटीसी के अधीन नहीं था और इस संबंध में शासन की पूर्व अनुमति भी प्राप्त नहीं की गई। इसी प्रकार, पोखरी स्थित नागनाथ शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों के लिए लगभग ₹39 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की गई, जबकि यह मंदिर भी मंदिर समिति के अधीन नहीं था*।

*हेमंत द्विवेदी ने आरोप लगाया कि टिहरी जनपद में मदन नेगी से गणेश प्रयाग तक निजी भूमि पर सड़क निर्माण के लिए मंदिर समिति की 10 लाख की धनराशि का दुरपयोग उपयोग किया गया, कार्य कराया गया।हेमंत द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 2014 में आपदा राहत कोष से प्राप्त राशि में से ₹12 लाख एक निजी फर्म को डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण के लिए प्रदान किए गये*
*
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्राप्त शिकायतों के आधार पर शासन द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए तथा आयुक्त गढ़वाल द्वारा गठित जांच समिति में प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारियों को शामिल किया गया वर्तमान में आरोपों के संबंध में नैनीताल उच्च न्यायालय में जनहित याचिका विचाराधीन है।बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा मंदिर समिति की छवि धूमिल करने के बजाय सभी पक्षों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए, जिससे सत्य सामने आ सके और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News