
देहरादून में एमडीडीए की कार्रवाई के बीच मारपीट, मौके पर मची अफरा-तफरी
देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीलिंग कार्रवाई के दौरान शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद एमडीडीए की कार्रवाई पुलिस सुरक्षा के बीच आगे बढ़ाई गई।
- फिलहाल विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
