Homeराज्य समाचारस्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के मुक्केबाज़ों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के मुक्केबाज़ों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

 

कोटद्वार। स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के लिए गर्व का क्षण है। स्टेडियम के होनहार मुक्केबाज़ पार्थ चौधरी का चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के लिए हुआ है। वहीं, कोटद्वार के दो अन्य मुक्केबाज़ों ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

स्टेडियम इंचार्ज एवं बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि पार्थ चौधरी पिछले दो वर्षों से स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहा है। उसकी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उसका चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने बताया कि कोटद्वार के मुक्केबाज़ मयंक काला ने अपने प्रोफेशनल बॉक्सिंग डेब्यू मुकाबले में 63.5 से 66.5 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट (KO) कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं उत्सव नेगी ने 69 से 72.6 किलोग्राम भार वर्ग में पहले ही राउंड में प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट कर प्रभावशाली विजय हासिल की। यह प्रतियोगिता 4 जुलाई 2026 को देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर स्टेडियम की बॉक्सिंग कोच खुशबू, वरिष्ठ सहायक शिवम रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, सभी प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने पार्थ चौधरी, मयंक काला और उत्सव नेगी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड और भारत का नाम गौरवान्वित करेंगे।

स्टेडियम इंचार्ज एवं बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के सभी प्रशिक्षक खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें उच्च स्तर तक पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News