Homeराज्य समाचारकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज: बनबसा...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज: बनबसा ICP की प्रगति पर हुयी चर्चा 

 

 

भारत-नेपाल सीमा पर विकसित किए जा रहे एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) बनबसा तथा उससे जुड़ी एप्रोच रोड के निर्माण कार्य को लेकर हुयी विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली, 20 जून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा पर विकसित किए जा रहे एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) बनबसा तथा उससे जुड़ी एप्रोच रोड के निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
सतपाल महाराज ने गृह मंत्री को उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक “Ambles Across Godland” भी भेंट की। पुस्तक में राज्य सरकार द्वारा अनुपयोगी पुलों को कैफेटेरिया के रूप में विकसित कर उनके नवाचारपूर्ण उपयोग का उल्लेख किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस पहल की सराहना की।
बैठक में महाराज ने आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग) के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में निर्माण स्थल तक पहुंचने के लिए केवल 10 टन क्षमता वाला पुल उपलब्ध है, जिससे भारी मशीनरी और निर्माण सामग्री के आवागमन में कठिनाई आ रही है और परियोजना की गति प्रभावित होने की आशंका है।
महाराज ने गृह मंत्री को इस संबंध में एक पत्र भी सौंपा और एप्रोच रोड निर्माण में तेजी लाने का अनुरोध किया। इसके अलावा बनबसा और महेंद्रनगर के बीच प्रस्तावित ट्राइपॉड परियोजना को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News