
विकास नगर: सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेतों की सिंचाई के पानी के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में विनोद नामक युवक की मौत हो गई, जबकि अशोक, सुषमा और राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पानी के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मृतक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के कई लोग हथौड़े और बेलचे जैसे औजारों के साथ घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।


घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र में कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पूरे गांव को सुरक्षा की दृष्टि से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
इस बीच प्रशासन ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घर पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है।
रही है।
