Homeराज्य समाचारराहुल के दौरे से घबराए भाजपाई अमर्यादित भाषा पर उतरे: भाजपा प्रवक्ताओं से...

राहुल के दौरे से घबराए भाजपाई अमर्यादित भाषा पर उतरे: भाजपा प्रवक्ताओं से लेकर प्रदेश प्रभारी तक गाली गलौज पर उतरे

 

भाजपा प्रवक्ताओं से लेकर प्रदेश प्रभारी तक गाली गलौज पर उतरे: सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: लोकसभा में विपक्ष के नेता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से भारतीय जनता पार्टी की घबराहट का ही कारण है कि श्री राहुल के दौरे से पूर्व भाजपाई अलाप “वे क्यों आ रहे हैं”.और खराब मौसम के कारण उनका रैली स्थल तक न पहुंच पाना व अल्मोड़ा व पौड़ी की रैलियों को वर्चुअल व डिजिटल माध्यम से संबोधित करने पर भाजपा का विलाप “वे क्यों नहीं आये” भाजपा नेताओं की घबराहट व बौखलाहट को साफ साफ दिखला रहा है यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने श्री राहुल गांधी के दौरे के समापन पर अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी के दौरे के संबंध में भाजपा के प्रवक्ताओं से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने जिस प्रकार की अमर्यादित व गाली गलौज की भाषा का प्रयोग किया उसी से भाजपा की घबराहट का अंदाजा लग रहा है।
श्री धस्माना ने कहा कि श्री राहुल गांधी के संबोधन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा और पौड़ी में पूर्व सैनिकों ने स्क्रीन में प्रगट हुए श्री राहुल गांधी का करतल ध्वनि से स्वागत किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि श्री राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों की विकलांगता पेंशन व वन रैंक वन पेंशन व अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की जिस पर उनकी इस घोषणा का जिसमें केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर अग्निपथ योजना बंद कर अग्निवीर की जगह पुरानी पद्धति से सेना में भर्ती करने पर जोरदार तालियां बजा कर स्वागत किया।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News