Homeराज्य समाचारराहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन के अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा शरबत...

राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन के अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित

 

देहरादून, 4 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन के अवसर पर उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (संगठन) प्रियंश चाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन, देहरादून के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत प्रदान करना तथा कांग्रेस की जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना था।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार जी ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज़ हैं। उनका उत्तराखंड आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भरने का कार्य करेगा।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा जी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनसेवा और सामाजिक सरोकारों की राजनीति में विश्वास रखती है। शरबत वितरण जैसे कार्यक्रम समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (संगठन) प्रियंश चाबड़ा ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व
रहे हैं। उनके उत्तराखंड आगमन से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह पैदा हुआ है। युवा कांग्रेस जनसेवा और जनता के मुद्दों को लेकर निरंतर कार्य करती रहेगी तथा राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय किशोर, पार्षद निखिल कुमार, अर्जुन रावत, अर्जुन सोनकर, सुमेन्द्र बोहरा, अनूप कपूर, रमेश मंगू, दीप वोहरा,भारत शर्मा, इताअत ख़ान,विकास नेगी, अमरदीप सिंह, तृषित नेगी, वैभव सोनकर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में प्रियंश चाबड़ा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के बीच रहकर सेवा और संघर्ष की अपनी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News