Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमोदी सरकार पर गरजे राहुल गांधी: कहा कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर...

मोदी सरकार पर गरजे राहुल गांधी: कहा कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना होगी समाप्त

खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा हुआ निरस्त, वर्चुअल माध्यम से जनसभाओं को किया सबोधित

देहरादून। नेता प्रतिप़क्ष राहुल गांधी  का उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण निरस्त हो गया। हालांकि उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जनसभाओं को संबोधित किया । अपने संबोधन में अल्मोड़ा व पौड़ी जन सभा में शामिल न होने पर माफी मांगी और विश्वास दिलाया कि जल्द वे उत्तराखंड का दौरा करेंगे। इस बीच पौड़ी कंडोलिया मैदान में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन को भी राहुल गांधी ने वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो सत्ता में आते ही सबसे पहले अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे। पौड़ी वर्चुअल संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है।

मोदी सरकार सेनाओं में अग्निवीर लेकर आई, जिसमें 4 साल सेवा देने की बात कही गई, लेकिन अगर अग्निवीर शहीद होगा तो देश उनके परिवार को सुरक्षा नहीं देगा। ये सेनाओं की नींव के खिलाफ है और हम इस सिस्टम के खिलाफ हैं।

देश के करोड़ों युवा सेना में जाते हैं और जाने का सपना देखते हैं, जिसके लिए वो कड़ी मेहनत करते हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि उनकी और उनके परिवारों की रक्षा की जाए।

नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश का डिफेंस बजट सेना और सैनिकों की रक्षा में न जाकर, सीधे अडानी जैसे अरबपतियों की जेब में गए, यही कारण है कि अग्निवीर जैसा सिस्टम लाया गया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले यूएस डील साइन की है।  मोदी ने एनर्जी सुरक्षा को खत्म कर दिया। अमेरीका के कहने पर ही हम ईंधन खरीद सकते हैं। प्रधानमंत्री ने फूड सुरक्षा को कमजोर किया। अमेरीका के किसानों के लिए भारत का बाजार खुलेगा। अब अमेरीका का किसान अपने उत्पाद भारत में बेच पाएगा, इससे हिन्दुस्तान का किसान बर्बाद हो जाएगा। तीसरी चीज हिन्दुस्तान का मेडिकल, व्यवसायिक व जो भी डाटा अमेरीका को चाहिए वह सब मोदी ने अमेरीका का दे दिया। इससे देश पर बड़ा संकट आएगा ही। इसके अलावा मोदी ने लघु उद्योगों को भी समाप्त कर दिया। यह एक सुरक्षा थी लेकिन मोदी ने यह भी खत्म कर दिया।

उन्होंने कहा कि सब कुछ अमेरीका को देने के बाद हिन्दुस्तान मोदी ने लगभग खाली कर दिया है। चार चीजें अमेरीका को देने के बाद भारत को कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को कटघरे में खड़ा किया। ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब अमेरीका के इशारे पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की तीनों सेनाओं के साथ भी मोदी धोखा कर रहे हैं। उन्होंने अदानी व प्रधानमंत्री के संबंधों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यूएस डील के बाद अदानी पर दर्ज मुकदमा भी अमेरीका ने समाप्त कर दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर सम्मेलन में पहुंचे लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News