Homeराज्य समाचारकेंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय में किया जबरदस्त प्रदर्शन

सरकार जो परीक्षा कराने में अक्षम उसे सत्ता पर बने रहने का अधिकार नहीं: सूर्यकांत धस्माना

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मोदी करें बर्खास्त: सूर्यकांत धस्माना
देहरादून : नीट परीक्षा पेपर लीक व सीबीएसई परीक्षा कापी जांच घोटाला व सी यू ई टी परीक्षा में गड़बड़ी के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौलागढ़ स्थित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया व एक घंटे तक दफ्तर को घेर कर जोरदार नारेबाजी की। हाथों में तख्तियाँ लिए कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे।


देश में लाखों युवाओं के भविष्य को केंद्र की भाजपा सरकार ने खतरे में डाल दिया है और नीट परीक्षा लीक , सीबीएसई परीक्षा में व्यापक धांधली व सी यू टी ई परीक्षा में गड़बड़ी ने यह साबित कर दिया है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार इस देश के युवा के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है यह बात आज सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कौलागढ़ स्थित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग को ले कर लिये गए प्रदर्शन में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर धर्मेंद्र प्रधान को उसी वक्त त्यागपत्र दे देना चाहिए था जब नीट परीक्षा लीक की पुष्टि हुई किन्तु बेशर्मी की इंतेहा यह है कि सीबीएसई परीक्षा में व्यापक गड़बड़ी व सी यू ई टी परीक्षा में भी धांधली के पुख्ता आरोप लगने के बाद भी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी कुर्सी से चिपके पड़े हीं और इन सब विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेने का उनमें तनिक साहस नहीं है। श्री धस्माना ने कहा कि अकेले नीट नहीं आज देश में और भाजपा शासित राज्यों में जो भी परीक्षाएं हो रही हैं उनमें कोई पारदर्शिता नहीं और नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा जिससे देश के भावी डाक्टर बनते हैं उस परीक्षा का पेपर लीक हो जाना अपने आप में एक बहुत बड़ा तमाचा है देश की परीक्षा व्यवस्था का। श्री धस्माना ने कहा कि एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा , जब सरकार एक परीक्षा ही ठीक से नहीं करवा पा रही है तो देश कैसे चल रहा है यह अंदाजा स्वाभाविक पता चल रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि सीबीएसई परीक्षा की परीक्षा में शामिल बच्चों के परीक्षा परिणाम उत्तरपुस्तिकाओं के बदले जाने की शिकायत के बाद इस परीक्षा में शामिल लाखों बच्चे आज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। श्री धस्माना ने कहा कि केंद्रीय विश्विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भी जो धांधली हुई है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि वर्तमान केंद्रीय सरकार ने देश की शिक्षा प्रणाली को तहस नहस कर दिया है। श्री धस्माना ने कहा कि अब केंद्र सरकार कह रही है कि नीट परीक्षा भारतीय वायुसेना व भारतीय सेना करवाएगी जो अपने आप में यह स्वीकारोक्ति है सरकार की कि सरकारी सिस्टम फेल हो गया है और इसलिए एक परीक्षा कराने के लिए सरकार को देश की सैन्य शक्ति का उपयोग करना पड़ रहा है जो अपने आप में शर्मनाक है अतः देश के प्रधानमंत्री को अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर देना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा राज में शिक्षा का बाजारीकरण तो हुआ ही लेकिन साथ ही शिक्षा को अब दलालों व घोटालेबाजों के हाथ का खिलौना बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा के पेपर लीक के बाद सीबीएसई कापी जांच घोटाला और सीएयूईटी परीक्षा में गड़बड़ी से पूरे देश के युवा वर्ग व छात्र छात्राओं में भारी आक्रोश व्याप्त है और अगर समय रहते सरकार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया तो यह आक्रोश विस्फोटक हो जाएगा।
प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित खन्ना, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद अभिषेक तिवारी, पार्षद कोमल वोहरा, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, पिया थापा, अनीता दास, प्रमोद गुप्ता, लक्की राणा, राम कुमार थपलियाल, संतोष नैनवाल, रविश जमाल, इजहार, शुभम सैनी, पूनम कंडारी, अनुराग गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News